कुरुक्षेत्र में चैत्र अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

चैत्र अमावस्या पर आज बुधवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंचे, जहां आस्था की डुबकी लगाई तो पूजा अर्चना भी की। श्रद्वालुओं के पहुंचने से ब्रह्मसरोवर पर मेले जैसा माहौल बना रहा। सुबह ही श्रद्वालु ब्रह्मसरोवर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां उन्होंने स्नान किया। श्रद्वालुओं का कहना है कि चैत्र अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में स्नान का खास महत्व होता है। वहीं इस दौरान पंडितों व पूजारियों ने श्रद्वालुओं की पूजा अर्चना करवाई।

कुरुक्षेत्र में चैत्र अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 12:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र में चैत्र अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी #VaranasiLiveNews