Noida Car Fire: चलती कार बनी आग का गोला, इंजन से निकला अचानक धुआं, महिला ने कूदकर बचाई जान

नोएडा सेक्टर 132 विश टाउन पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार दोपहर दो बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। ग्रेटर नोएडा से महिला नोएडा सेक्टर 132 प्राइवेट स्कूल से अपनी बेटी को लेने के लिए आई थीं। इसी दौरान कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने कूदकर कार से बाहर निकाली। स्कूल से गार्डों ने फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग काबू में नहीं आई। सूचना पर सेक्टर 135 फायर स्टेशन से पहुंची फायर टेंडर की एक गाड़ी से आग बुझाई गई। घटना में कोई चोटिल और घायल नहीं हुआ है। लेकिन कार आगे इंजन की तरफ से पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Noida Car Fire: चलती कार बनी आग का गोला, इंजन से निकला अचानक धुआं, महिला ने कूदकर बचाई जान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Noida Car Fire: चलती कार बनी आग का गोला, इंजन से निकला अचानक धुआं, महिला ने कूदकर बचाई जान #VaranasiLiveNews