सुजानपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर सुजानपुर ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि के लिए विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक ने विधानसभा में उनकी मांग उठाने के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करवाने में भी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष नीलम धीमान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है।

सुजानपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सुजानपुर: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित #VaranasiLiveNews