यमुनानगर में जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती

यमुनानगर के रायपुर कॉलोनी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान रायपुर कॉलोनी निवासी महक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। महक भी अपने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग पहले उसे पास के एक क्लीनिक में लेकर गए, जहां दवा दी गई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि बुधवार को भी महक की हालत नाजुक बनी रही। लगातार इलाज के बावजूद वीरवार तड़के करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता फरीद ने बताया कि महक आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि परिवार को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया और ऐसा कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी रमनदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यमुनानगर में जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 14:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यमुनानगर में जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती #VaranasiLiveNews