कुरुक्षेत्र में डिप्टी चीफ वार्डन को हटाने की मांग पर मैस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में अपनी लंबित मांगों और डिप्टी चीफ वार्डन को हटाने की मांग को लेकर मैस कर्मचारियों ने वीरवार को चीफ वार्डन कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। मैस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनका समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्टी चीफ वार्डन के कार्य व्यवहार से कर्मचारी लगातार परेशान हैं। इसी कारण उन्हें पद से हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल कर्मचारी प्रतिदिन दो घंटे धरना दे रहे हैं। गौरतलब है कि एनआईटी में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और छात्र परीक्षा देने के लिए परिसर में पहुंचे हुए हैं। ऐसे में यदि आंदोलन लंबा खिंचता है तो मैस व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

कुरुक्षेत्र में डिप्टी चीफ वार्डन को हटाने की मांग पर मैस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 11:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र में डिप्टी चीफ वार्डन को हटाने की मांग पर मैस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews