Meerut: यूरिया-डीएपी संकट, बिजली बिल और मुआवजे को लेकर मवाना में भाकियू चढ़ूनी ने सौंपा ज्ञापन
मवाना में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह गिल के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने खाद की उपलब्धता, बिजली बिलों और बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों और निजी संस्थानों पर यूरिया एवं डीएपी समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। साथ ही निजी विक्रेताओं द्वारा किसानों पर खाद के साथ अनावश्यक दवाइयां खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने मांग की कि सरकारी नालियों की समय पर सफाई कराई जाए ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा घरेलू बिजली बिलों में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने और पिछले वर्ष बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का लंबित सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने की मांग भी उठाई गई। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
Meerut: यूरिया-डीएपी संकट, बिजली बिल और मुआवजे को लेकर मवाना में भाकियू चढ़ूनी ने सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:28 IST
Meerut: यूरिया-डीएपी संकट, बिजली बिल और मुआवजे को लेकर मवाना में भाकियू चढ़ूनी ने सौंपा ज्ञापन #VaranasiLiveNews
