Meerut: तूफान में गिरे पेड़ों की लकड़ी गायब होने लगी, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में 13 मई को आए भीषण तूफान के बाद गिरे सैकड़ों पेड़ों की लकड़ी गायब होने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद सड़क किनारे पड़ी कीमती लकड़ी को सुरक्षित नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार तूफान से बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़कों और संपर्क मार्गों पर गिर गए थे, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ था। रास्ते तो साफ करा दिए गए, लेकिन कई स्थानों पर पड़ी लकड़ी की निगरानी नहीं होने से उसके गायब होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Meerut: तूफान में गिरे पेड़ों की लकड़ी गायब होने लगी, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 08:41 IST
Meerut: तूफान में गिरे पेड़ों की लकड़ी गायब होने लगी, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप #VaranasiLiveNews
