Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में अलर्ट, दमकल विभाग ने कोचिंग सेंटरों की जांच की

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक लाइब्रेरी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मेरठ में दमकल विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण अभियान के तहत दमकल विभाग की टीम सबसे पहले मंगल पांडे नगर स्थित विद्यापीठ कोचिंग सेंटर पहुंची, जहां अग्निशमन यंत्रों और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। इसके बाद टीम ने आकाश कोचिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया और भवन स्वामी से सुरक्षा मानकों को लेकर बातचीत की। अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों के क्लासरूम में मौजूद छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया तथा आग लगने की स्थिति में बचाव संबंधी जानकारी दी। टीम ने अग्निशमन उपकरणों का परीक्षण भी किया। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम अगले निरीक्षण स्थल के लिए रवाना हो गई।

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में अलर्ट, दमकल विभाग ने कोचिंग सेंटरों की जांच की #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में अलर्ट, दमकल विभाग ने कोचिंग सेंटरों की जांच की #VaranasiLiveNews