Meerut: बारिश थमते ही आसमान में उड़ने लगीं पतंगें, छतों पर लौटी रौनक

मेरठ में शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश के चलते लोग मायूस नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही शाम को बारिश थमी, आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। तिलक रोड स्थित एक कॉलोनी में बारिश रुकते ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर निकल आए। डीजे की धुन पर युवाओं और बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। छतों पर हंसी-ठिठोली और संगीत के बीच पतंगें उड़ती रहीं और माहौल उत्सव जैसा हो गया। मौसम की बेरुखी के बाद आई इस छोटी-सी राहत ने लोगों को सुकून के पल दिए और बारिश के बीच उमंग का रंग घोल दिया।

Meerut: बारिश थमते ही आसमान में उड़ने लगीं पतंगें, छतों पर लौटी रौनक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: बारिश थमते ही आसमान में उड़ने लगीं पतंगें, छतों पर लौटी रौनक #VaranasiLiveNews