Meerut: खाद और किसानों के शोषण को लेकर सरधना तहसील में भड़के किसान
खाद की उपलब्धता और किसानों के शोषण समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने सरधना तहसील परिसर में धरना दिया। बाद में एसडीएम से वार्ता और समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष देवराज पुंडीर के नेतृत्व में किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे थे। संगठन पदाधिकारियों की एसडीएम उदित नारायण सेंगर से वार्ता प्रस्तावित थी। आरोप है कि ज्ञापन देने के लिए किसान और पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए, लेकिन एसडीएम दूसरे रास्ते से तहसील से निकल गए। इसकी जानकारी मिलने पर किसानों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
Meerut: खाद और किसानों के शोषण को लेकर सरधना तहसील में भड़के किसान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 17:53 IST
Meerut: खाद और किसानों के शोषण को लेकर सरधना तहसील में भड़के किसान #VaranasiLiveNews
