Meerut: नौचंदी मैदान में गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, खाली सिलिंडर जमा कर तारीख देकर टाल रही एजेंसी

मेरठ के नौचंदी मैदान स्थित रमन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पहले उनसे खाली सिलिंडर जमा करा लेती है और फिर पर्ची पर भरा हुआ सिलिंडर देने की अगली तारीख लिखकर उन्हें वापस भेज देती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे तय तारीख पर सिलिंडर लेने पहुंचते हैं तो उन्हें फिर से लौटना पड़ता है। इससे लोगों का समय और मेहनत दोनों खराब हो रहे हैं। कई लोग अपनी रोज़गार की मजबूरी के बावजूद बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसी को मजदूरी छोड़कर आना पड़ रहा है तो कोई अपना ई-रिक्शा चलाना छोड़कर गैस सिलिंडर लेने पहुंच रहा है, लेकिन उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।

Meerut: नौचंदी मैदान में गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, खाली सिलिंडर जमा कर तारीख देकर टाल रही एजेंसी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: नौचंदी मैदान में गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे उपभोक्ता, खाली सिलिंडर जमा कर तारीख देकर टाल रही एजेंसी #VaranasiLiveNews