भिवानी में राजगढ़ रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग

बहल के राजगढ़ रोड पर रविवार सुबह एक खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में ज्वलनशील रसायन भरा हुआ था, जिसका रात के दौरान धीरे-धीरे रिसाव हुआ। रिसाव के बाद रसायन गंदे पानी के नाले में पहुंच गया। जानकारी के अनुसार नाले के रास्ते सुरपुरा रोड की तरफ किसी कारण से रसायन में आग लग गई। आग नाले के रास्ते ट्रक तक पहुंची और देखते ही देखते ट्रक आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक रात में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया था। हादसे में चालक के पैर में चोट आई थी, जिसे रात में ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रक गुजरात से सोनीपत जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में पास में लगी रेहड़ियां और कई दुकानें भी आ गईं, जिससे काफी नुकसान होने की सूचना है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

भिवानी में राजगढ़ रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 09:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में राजगढ़ रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग #VaranasiLiveNews