VIDEO: होटल में लगी आग, रूफटॉप रेस्टोरेंट एवं किचन जलकर खाक

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल की दूसरी मंजिल पर बने रूफटॉप रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई, जिसमें रेस्टोरेंट, किचन, स्टोर जल कर खाक हो गया, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फतेहाबाद रोड होटल जेपी के सामने लगी में होटल हेबनस के पहली मंजिल पर रूफटॉप रेस्टोरेंट और किचन के साथ स्टोर रूम भी बना था, शाम लगभग साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई, जिससे होटल में अफरातफरी मच गई। रूमों में रह रहे मुसाफिर बाहर निकल आए, आग इतनी भयानक थी कि आसपास अंधेरा छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर जब तक काबू पाया तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

VIDEO: होटल में लगी आग, रूफटॉप रेस्टोरेंट एवं किचन जलकर खाक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: होटल में लगी आग, रूफटॉप रेस्टोरेंट एवं किचन जलकर खाक #VaranasiLiveNews