Mandi: निजी वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोने वालों पर कसेगा शिकंजा, मौके पर कटेगा चालान
लडभड़ोल क्षेत्र में निजी वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोने वालों पर अब शिकंजा कसने वाला है। पुलिस और टैक्सी यूनियन ने ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बता दें कि लडभड़ोल में सोमवार को टैक्सी यूनियन लडभड़ोल ने बैठक की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी है कि निजी वाहन सवारी ले जाते पकड़े गए, तो मौके पर चालान काटा जाएगा। लडभड़ोल और आसपास के इलाकों में यह अवैध धंधा तेजी से बढ़ा है। इससे भारी टैक्स चुकाने वाले वैध टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है और सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग की निष्क्रियता के बाद, टैक्सी यूनियन लडभड़ोल ने लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार से मुलाकात की। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टैक्सी यूनियन लडभड़ोल के प्रधान ज्योति प्रकाश, सचिव राकेश और उप-प्रधान धर्म सिंह ने बताया कि अवैध रूप से सवारियां ढोने वालों में पंजाब नंबर की गाड़ियां भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि कुछ स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी पर्सनल गाड़ियों में ड्राइवर रखकर अवैध कारोबार शुरू कर दिया है। अब टैक्सी यूनियन ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। ऐसे सभी निजी वाहनों और इस कार्य में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। इन वाहनों के नंबर और जानकारी जुटाकर पुलिस को दी जा रही है ताकि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
Mandi: निजी वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोने वालों पर कसेगा शिकंजा, मौके पर कटेगा चालान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 13:27 IST
Mandi: निजी वाहनों में अवैध रूप से सवारियां ढोने वालों पर कसेगा शिकंजा, मौके पर कटेगा चालान #VaranasiLiveNews
