भिवानी: कुकिंग गैस बुकिंग के वक्त सर्वर डाउन, कतार में लगे लोग
कुकिंग गैस बुकिंग में अब सर्वर डाउन होने की नई मुसीबत आ गई है। सुबह से ही शहर की कुछ गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी जो गैस की एडवांस बुकिंग के लिए पहुंचे। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडरों का कॉमर्शियल गतिविधियों में प्रयोग भी धड़ल्ले से जारी है। हालांकि कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग ने 01664-242125 नंबर भी जारी किया है। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के गोदामों का भी निरीक्षण किया, मगर अभी तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई बात सामने नहीं आई है। विवाद शादियों के कार्यक्रमों पर भी कॉमर्शियल गैस आपूर्ति बंद होने से संकट छा गया है वहीं गैस बुकिंग कराने की भी लोगों में अब होड़ मची है। भिवानी जिले में करीब एक लाख 35 हजार गैस उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 28 हजार से अधिक कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। कामर्शियल साइटों पर अब छोटे कॉमर्शियल गैस सिलिंडर भी प्रयोग किए जाने लगे हैं। जिनकी आपूर्ति भी फिलहाल एजेंसी संचालक करने में लगे हैं। संवाद
भिवानी: कुकिंग गैस बुकिंग के वक्त सर्वर डाउन, कतार में लगे लोग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:38 IST
भिवानी: कुकिंग गैस बुकिंग के वक्त सर्वर डाउन, कतार में लगे लोग #VaranasiLiveNews
