हिमाचल में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, LIC में करिअर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती; आज से शुरू होंगे साक्षात्कार

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मंडी शाखा में महिला करिअर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए तीन से छह नवंबर तक जिले के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तीन नवंबर को उप रोजगार कार्यालय नेरचौक, चार नवंबर को उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर, पांच नवंबर को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी और छह नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार होंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 70 वर्ष आयु की महिलाएं पात्र होंगी। हालांकि, 30 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर पहले वर्ष सात हजार, दूसरे वर्ष छह हजार और तीसरे वर्ष पांच हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा। इसके अलावा बीमा पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन भी मिलेगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन महिलाओं का पंजीकरण नहीं है या नवीनीकरण की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण करवा सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, LIC में करिअर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती; आज से शुरू होंगे साक्षात्कार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिमाचल में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, LIC में करिअर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती; आज से शुरू होंगे साक्षात्कार #VaranasiLiveNews