सोनीपत के 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए गलियां पक्की नहीं, पानी व बिजली का अभाव

गांव खिजरपुर जटमाजरा में 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए न पक्की गलियां है और न ही पानी व बिजली आपूर्ति की सुविधा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई वर्ष परेशान है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्लाॅट देते समय इन कॉलोनियों को शहर की तर्ज पर विकसित करना था लेकिन 11 वर्ष में भाजपा सरकार किसी भी बीपीएल परिवारों को दिए गए प्लॉटों में महात्मा गांधी आवास योजना के तहत एक भी ईंट नहीं लगा सकी। इसके कारण बीपीएल परिवार लगातार परेशान हो रहे हैं। कच्ची गली होने के कारण बारिश के समय में पानी भर जाता है और निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जरूरतमंद परिवारों की अनदेखी कर रही है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी-तीसरी किस्त जारी करने की मांग करते हुए कहा कि कई परिवारों के मकान अधूरे पड़े हुए हैं और कई परिवारों ने कर्ज लेकर अपने मकान तैयार किए हैं। एक वर्ष होने को है लेकिन सरकार ने पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी-तीसरी किस्त अभी तक जारी नहीं की है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गरीबों के हित के लिए कार्य करने की मांग करते हुए कहा कि जमीन स्तर पर सरकारी घोषणाओं को लागू किया जाए। इस दौरान सुरेश, राजबीर, कमलेश, संहिता, बबीता भी उपस्थित रहे।

सोनीपत के 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए गलियां पक्की नहीं, पानी व बिजली का अभाव #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनीपत के 100-100 गज के प्लाटों तक पहुंचने के लिए गलियां पक्की नहीं, पानी व बिजली का अभाव #VaranasiLiveNews