Kullu: बंजार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

बंजार विकास खंड के अंतर्गत पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुए। सैंज घाटी के सुचैहन वार्ड से समिति सदस्य लता ठाकुर अध्यक्ष तथा तीर्थन घाटी के तुंग वार्ड से युवा सदस्य पवन सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा ने पंचायत समिति बंजार पर निर्विरोध जीत दर्ज करते हुए दोनों प्रमुख पद अपने नाम किए। 15 सदस्यीय समिति में भाजपा समर्थित 12 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस की ओर से किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षेत्र की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा को मिले समर्थन से स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस जीत दर्ज होने पर शहर में विजय रैली निकाली और विधायक को ढोल नगाड़ों की ताप पर कंधे पर उठाकर नचाया।

Kullu: बंजार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: बंजार पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित #VaranasiLiveNews