कानपुर: शुभम द्विवेदी की स्मृति में उनके पैतृक गांव में निर्मित द्वार का हुआ लोकार्पण
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत हुए कानपुर रूमा हाथीपुर गांव निवासी शुभम द्विवेदी की स्मृति में सोमवार को उनके पैतृक गांव में निर्मित स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं उनकी पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने शुभम द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुभम के पिता संजय द्विवेदी, माता सीमा द्विवेदी, चाचा पंडित मनोज द्विवेदी सहित परिवारजन भावुक दिखे। ग्रामीणों की आंखें भी नम थीं और गांव में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। द्वार में स्वर्गीय लिखा होने के बाद परिजनों के स्वर्गीय की जगह शहीद लिखने की मांग की थी जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर द्वार में शहीद शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार लिखा गया है। लोकार्पण के बाद हाथीपुर का मुख्य प्रवेश द्वार अब “शहीद शुभम द्विवेदी द्वार” कहलाएगा जो आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की याद दिलाता रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शुभम का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता और सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। इस अवसर पर शुभम के परिजनो सहित भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, अजय प्रताप सिंह,फूल सिंह साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कानपुर: शुभम द्विवेदी की स्मृति में उनके पैतृक गांव में निर्मित द्वार का हुआ लोकार्पण #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 26, 2026, 15:34 IST
कानपुर: शुभम द्विवेदी की स्मृति में उनके पैतृक गांव में निर्मित द्वार का हुआ लोकार्पण #VaranasiLiveNews
