Kangra: वॉलीबॉल में रैहन, रोहड़ू ने मैच जीते, बैडमिंटन में किन्नौर, हमीरपुर अगले दौर में
राजकीय महिला बहुतकनीकी महाविद्यालय कदाना रैहन में चल रही 27वीं राज्य स्तरीय गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम रैहन ने कांगड़ा की टीम को हराकर जीत हासिल की। वहीं रोहड़ू की टीम ने तलवाड़ की टीम को हराया। सुंदरनगर ने लाहौल-स्पीति की टीम को हराकर विजय हासिल की। जबकि चम्बा की टीम प्रगति नगर की टीम को हराकर विजेता रही। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रैहन कॉलेज ने तलवाड़ को हराकर विजय हासिल की। वहीं, हमीरपुर ने बिलासपुर को हराया। जबकि कुल्लू ने बनीखेत की टीम को हराया। लाहौल-स्पीति को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस बीच कांगड़ा ने रोहड़ू को हराया। प्रगति नगर ने पांवटा साहिब को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर ने बनीखेत को हराया। वहीं किन्नौर ने प्रगति नगर को हराया। जबकि लाहौल-स्पीति ने सुंदरनगर को हराया। बैडमिंटन में ही रैहन ने अंबोटा को हराया।
Kangra: वॉलीबॉल में रैहन, रोहड़ू ने मैच जीते, बैडमिंटन में किन्नौर, हमीरपुर अगले दौर में #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 17, 2025, 18:14 IST
Kangra: वॉलीबॉल में रैहन, रोहड़ू ने मैच जीते, बैडमिंटन में किन्नौर, हमीरपुर अगले दौर में #VaranasiLiveNews
