प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा, VIDEO
ज्ञानपुर क्षेत्र के गिरधरपुर में चौरा माता मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए ज्ञानपुर नगर में पहुंचे। भक्ति गीतों के बीच झूमते भक्तों ने जयकारे लगाते हुए नगर का भ्रमण किया। वहीं हरिहरनाथ मंदिर पर पहुंचकर मत्था टेका। 151 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। मंदिर परिसर से यात्रा शुरू हुई। बैंड-बाजा, ढोल-ताशे और पीछे जय माता दी के जयकारे लगाते हुए दुधनाथ मंदिर और हरिहर नाथ मंदिर पहुंची। रास्ते भर लोगों ने कलशों पर फूल बरसाए। घरों की छतों से महिलाएं मंगलगीत गाती रहीं। पंधारी यादव, चून्नू मालविय, राकेश यादव, बहादुर यादव आदि रहे।
प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा, VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:26 IST
प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा, VIDEO #VaranasiLiveNews
