धर्मशाला : शाम के समय कचहरी बाजार में उमड़ी भीड़ खरीदारी और जाम के बीच दिखा त्योहारी उल्लास

धर्मशाला। करवा चौथ के पावन पर्व पर शाम के ढलते ही धर्मशाला के कचहरी बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक बढ़ी इस त्योहारी रौनक और लोगों की भारी आवाजाही के चलते पूरे इलाके में जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। सुहागिन महिलाएं अपनी अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुटी नजर आईं। बाजार में मिट्टी के सजे हुए करवे, छलनी और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। वहीं, त्योहार की मिठास के लिए मिठाई की दुकानों पर भी विशेष मिठाइयां और फेनी खरीदने वालों का तांता लगा रहा। महिलाओं में उत्साह इतना था कि उन्होंने मेहंदी लगाने वालों के पास भी अपनी बारी का लंबा इंतजार किया और हाथों में खूबसूरत मेहंदी सजवाई।

#CityStates #Dharamshala #Kangra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 19:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धर्मशाला : शाम के समय कचहरी बाजार में उमड़ी भीड़ खरीदारी और जाम के बीच दिखा त्योहारी उल्लास #CityStates #Dharamshala #Kangra #VaranasiLiveNews