अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 अवैध पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों द्वारा अवैध हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करने और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के साथ भी आरोपियों के संबंध स्थापित किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के संबंध में थाना छेहरटा, थाना गेट हकीमा, थाना सुल्तानविंड और थाना डी-डिवीजन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए हथियारों की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। इसके अलावा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच जारी है। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:53 IST
अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई के नेटवर्क का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
