बटेश्वर मेला: आठ किलो चना और 10 लीटर दूध रोज की खुराक, काजल की खूबसूरती पर लट्टू हुए खरीदार
पंजाबी, नकुली, मारवाड़ी, काठियावाड़ी आदि नस्ल के घोड़ों से बटेश्वर का मेला आबाद है। बृहस्पतिवार को मेला का आकर्षण अनवारा टूंडला के पहलवान होशियार सिंह की नकुली घोड़ी काजल रही। महज 15 महीने की काजल की ऊंचाई 62 इंच है, अभी अदंत है। होशियार सिंह ने बताया कि काजल की खूबसूरती एवं चाल में चपलता के चलते पारखियों की नजर नहीं हट रही। दिन भर खरीददारों का तांता लगा रहा। उन्होंने बताया कि काजल की खुराक में रोजाना 8 किलो चना, 10 लीटर दूध शामिल है। उन्होंने बताया कि घोड़ी की कीमत 31 लाख रुपये रखी है। दावा किया कि मेला में 20 लाख रुपये तक के खरीददार मौजूद हैं। फरीदाबाद के सुनील ने 20 लाख रुपये की कीमत लगाई है। बटेश्वर मेला में घोड़ा-घोड़ी लेकर वह चौथी पीढ़ी के रूप में आए हैं। मेला में 12 घोड़े लाए हैं। अभी तक सिर्फ एक घोड़ा बिका है। बटेश्वर में घोड़ों की खरीद फरोख्त शुरू होने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
बटेश्वर मेला: आठ किलो चना और 10 लीटर दूध रोज की खुराक, काजल की खूबसूरती पर लट्टू हुए खरीदार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 14:39 IST
बटेश्वर मेला: आठ किलो चना और 10 लीटर दूध रोज की खुराक, काजल की खूबसूरती पर लट्टू हुए खरीदार #VaranasiLiveNews
