हमीरपुर: आरडीजी बंद पर युवा कांग्रेस ने गांधी चौक में फूंका पीएम का पुतला

राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने पर युवा कांग्रेस ने विश्राम गृह से गांधी चौक तक रोष रैली निकाली। गांधी चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री का पुतना फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। छत्तर सिंह ने बताया कि राजस्व घाटा अनुदान बंद करने का निर्णय प्रदेश के हितों के खिलाफ है। प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ जनता को मिल रहा है। इसी से भयभीत होकर केंद्र सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने के लिए राजस्व घाटा अनुदान बंद किया। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेश को विशेष राहत पैकेज नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी अभी तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई। प्रदेश के कर्मचारियों का एनपीएस का बकाया हक भी नहीं दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमीरपुर: आरडीजी बंद पर युवा कांग्रेस ने गांधी चौक में फूंका पीएम का पुतला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हमीरपुर: आरडीजी बंद पर युवा कांग्रेस ने गांधी चौक में फूंका पीएम का पुतला #VaranasiLiveNews