Hamirpur: कलस्टर स्कूलों में अपना ज्ञान बढ़ाएंगे छात्र, कलस्टर हेड देखेंगे जरूरतें, शिक्षा का बनेगा बेहतर माहौल
हमीरपुर जिले में सरकारी स्कूलों को अब कलस्टर में जोडक़र पढ़ाई की दिशा में आधुनिक कदम बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कलस्टर स्कूल तैयार किए जाएंगे। कलस्टर में प्राइमरी, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को शामिल किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चें को पढ़ाई की तकनीकों से अवगत करवाना है। इन स्कूलों का तीनों वर्गों के छात्र भ्रमण कर पढ़ाई की तकनीक जान सकेंगे। मिडिल स्कूल के छात्र भी हाई तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर आई लैब, डिजिटल लैब की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही स्कूलों में किसी तरह की जरूरत को पूरा करने के लिए कलस्ट हैड कोशिश करेंगे। यदि कहीं अध्यापक का पद रिक्त है तो उसकी जानकारी कलस्ट हैड के माध्यम से विभाग तक पहुंचेगी तथा पद को भरने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। कई तरह की गतिविधियों छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती हैं। इनमें साईंस ऑलंपियाड, खेलें तथा अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। अब शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार करने के लिए कलस्टर स्कूल बनाने की योजना तैयार की गई है। कलस्टर हैड अपने अधीन आने वाले प्राइमरी, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की जरूरतों को ध्यान रखेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती का कहना है कि कलस्टर स्कूल बनाने की योजना है। कलस्टर हेड अपने अधीन आने वाले प्राइमरी, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की जरूरतों का ख्याल रखेंगे। स्कूलों में पाई जाने वाली कमियों से विभाग को अवगत करवाएंगे। वहीं शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने का भी जिम्मा इनके ऊपर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार करने की दिशा में यह कदम कारगर साबित होगा।
Hamirpur: कलस्टर स्कूलों में अपना ज्ञान बढ़ाएंगे छात्र, कलस्टर हेड देखेंगे जरूरतें, शिक्षा का बनेगा बेहतर माहौल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 30, 2025, 12:22 IST
Hamirpur: कलस्टर स्कूलों में अपना ज्ञान बढ़ाएंगे छात्र, कलस्टर हेड देखेंगे जरूरतें, शिक्षा का बनेगा बेहतर माहौल #VaranasiLiveNews
