Hamirpur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित करवाई जा रही हैं खेलकूद प्रतियोगिताएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, माय भारत केंद्र और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में हमीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। साईं सेंटर हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान माय भारत केंद्र हमीरपुर की जिला अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने प्रैस वार्ता के जरिए बताया कि गौत्तम कॉलेज हमीरपुर में 13 वर्ष से कम आयु की लड़कियां, 13 से 18 आयु वर्ग की लड़कियां, 18 से अधिक आयु की लड़कियां और महिलाएं इन खेलों में बढ़-चढक़र भाग ले सकती हैं। खेलों में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, बैडमिंटन, वॉलीबाल और रस्साकशी में लड़कियां और महिलाएं भाग ले सकती हैं। यह खेलें सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक चलेंगी। खेलों में भाग लेने वाली लड़कियों व महिलाओं को माय भारत पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके अलावा ऑन दि स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ इंडिया केंद्र प्रभारी दिव्या भी विशेष तौर पर मौजूद रही।
Hamirpur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित करवाई जा रही हैं खेलकूद प्रतियोगिताएं #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:42 IST
Hamirpur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित करवाई जा रही हैं खेलकूद प्रतियोगिताएं #VaranasiLiveNews
