Hamirpur: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में धनेटा में नारेबाजी, तीन पंचायतों के लोगों ने विरोध स्वरूप निकाली रैली
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन जारी हैं। इसी कड़ी में उपमंडल नादौन की भदरूं पंचायत में सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के सानिध्य में भदरूं, धनेटा और मनसाई पंचायतों के लोगों ने रैली निकाली। रैली के बाद लोग बिजली उपमंडल धनेटा कार्यालय पहुंचे। यहां पर लोागें ने नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि स्मार्ट बिजली मीटर से अधिक बिल आएगा। इसे वह कैसे वहन कर पाएंगे। इस दौरान बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित बिजली संधोधन विधेयक 2025 से बिजली वितरण क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देगा। स्मार्ट मीटर व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी खतरे में आएगी। इसके बाद बैरड़ जनसूह में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर भी लोगों को स्मार्ट बिजली मीटर के बारे में अवगत करवाया।
Hamirpur: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में धनेटा में नारेबाजी, तीन पंचायतों के लोगों ने विरोध स्वरूप निकाली रैली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:49 IST
Hamirpur: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में धनेटा में नारेबाजी, तीन पंचायतों के लोगों ने विरोध स्वरूप निकाली रैली #VaranasiLiveNews
