Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में एमसीएम डीएवी कांगड़ा, जीसी नादौन, जीसी कोटशेरा, एसवीएसडी भटोली, जीसी ऊना, जीसी भोरंज, जीसी घुमारवीं और बिलासपुर की टीम शामिल है। शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य विजय ठाकुर ने प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारियों और समन्वयकों को सम्मानित किया। विजय ठाकुर ने बताया कि हार जीत प्रतियोगिता का एक हिस्सा है। प्रतियोगिता में खेल भावना और अनुशासन होना चाहिए। पहला मैच राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर और घुमारवीं के बीच खेला गया। बिलासपुर ने घुमारवीं को 25-11 से हराया।

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 16:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू #VaranasiLiveNews