हमीरपुर: सलासी में हुई विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
पहचान विशेष स्कूल सलासी में शनिवार को विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित हुआ। शिविर में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में पीडियाट्रिशियन डॉ. शैंकी, साइकेट्रिस्टडॉ. नेहा शर्मा, हेल्थ एजुकेटर यशपाल शर्मा और काउंसलर रविंद्र कुमार ने विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बच्चों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, व्यवहार संबंधी चुनौतियां, दैनिक जीवन कौशल एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा इस प्रकार नियमित थैरेपी, संतुलित दिनचर्या और सही दिशा में निरंतर कार्य कर बच्चों में सकारात्मक सुधार लाया जा सकता है। शिविर के दौरान डॉक्टरों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष चेतना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
हमीरपुर: सलासी में हुई विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:35 IST
हमीरपुर: सलासी में हुई विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच #VaranasiLiveNews
