Hamirpur: 83 पंचायतों में मतदान चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए हुए रवाना
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में रविवार दोपहर तीन बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों के कुल 482 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए 482 मतदान दलों को रविवार को ही रवाना कर दिया गया। इन मतदान दलों में एक-एक पीठासीन अधिकारी और 3-3 मतदान अधिकारियों सहित कुल 1928 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। पहले चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों में 117 बूथ, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों में 101 बूथ, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों में 51 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों में 92 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में 77 बूथ और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 44 बूथ बनाए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 26 मई को मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह नौ बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
Hamirpur: 83 पंचायतों में मतदान चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए हुए रवाना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 12:09 IST
Hamirpur: 83 पंचायतों में मतदान चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए हुए रवाना #VaranasiLiveNews
