Hamirpur: मक्कड़ गांव के पास गाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली क्विड कार

उपमंडल बड़सर के तहत सलौणी क्षेत्र के मक्कड़ बाजार के पास चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। समय रहते वाहन चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार कार जैसे ही मक्कड़ बाजार से कुछ दूरी पर पहुंची, वाहन के अंदर एक चेतावनी लाइट जल उठी। चालक राज ठाकुर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया। राज ठाकुर के अनुसार जैसे ही उन्होंने बोनट खोला, कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, घटना की सूचना अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के अनुसार सूचना 101 नंबर पर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया गया। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।

Hamirpur: मक्कड़ गांव के पास गाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली क्विड कार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur: मक्कड़ गांव के पास गाड़ी में लगी आग, धू-धू कर जली क्विड कार #VaranasiLiveNews