Hamirpur: कमलाहिया बाबा मंदिर में होली पर भंडारे का आयोजन, ग्रामवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
ग्राम पंचायत कोट लांगसां में स्थित कमलाहिया बाबा के मंदिर में होली के पावन अवसर पर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पंचायत के सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में समीरपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कमेटी के प्रधान ब्रमदास शर्मा ने उन्हें पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पवन कुमार ने भी बाबा बालक नाथ के भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बताया गया कि कमलाहिया बाबा का मंदिर गांव से करीब 500 मीटर ऊपर पहाड़ी पर स्थित है। जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने का कार्य करवाया था, जिसके लिए गांववासियों ने उनका तह दिल से धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में भी उनका साथ देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और होली के इस पर्व को धार्मिक माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया।
Hamirpur: कमलाहिया बाबा मंदिर में होली पर भंडारे का आयोजन, ग्रामवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 13:40 IST
Hamirpur: कमलाहिया बाबा मंदिर में होली पर भंडारे का आयोजन, ग्रामवासियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा #VaranasiLiveNews
