Hamirpur: नाहलवीं और अग्घार के 170 पूर्व सैनिक व सैन्य परिवार सम्मानित
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाहलवीं और आघार के चारों बूथों के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों एवं महिला मंडलों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया। इस समारोह में विधायक की ओर से 170 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और 18 महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित सुना। इस मौके पर विधायक ने कहा कि देश सेवा में सैनिकों का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। जिसका कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। इन सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने समारोह में पधारे समस्त पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरहद पर सैनिक देश की रक्षा करता हे, तभी हम सब अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला वीरभूमि के नाम से जाना जाता है, जहां पर हर दूसरे घर से सैनिक देश रक्षा में तैनात है। हम सौभागशाली हैं कि इस वीरभूमि पर हमनें जन्म लिया। इस मौके पर उन्होंने दोनों पंचायतों में विधायक निधि से करवाए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा। इस मौके पर स्थानीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक आशीष विशेष पहल के तहत पहले भी विभिन्न पंचायतों में बूथ स्तर पर इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित कर चुके हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, विधायक की धर्मपत्नी स्वाति जार, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रवि, बूथ अध्यक्ष अशोक, गिरधारी लाल, रिखी राम एवं कुलवीर, कैप्टन अश्वनी कटोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम, मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Hamirpur: नाहलवीं और अग्घार के 170 पूर्व सैनिक व सैन्य परिवार सम्मानित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 17:02 IST
Hamirpur: नाहलवीं और अग्घार के 170 पूर्व सैनिक व सैन्य परिवार सम्मानित #VaranasiLiveNews
