गुरुग्राम: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी शिमला के लिए हुए रवाना

गुरुग्राम में हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक और अधिकारियों के साथ शिमला के लिए रवाना हो गए। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता 15 से 17 मई तक शिमला में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 8 से 10 मई तक कैथल में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें प्रदेशभर से चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं जिले से बालक वर्ग में इवान कुंडू और अथर्व सियाम और बालिका वर्ग में नित्या कौल, शारिनी और वान्या का चयन हुआ है। शिविर के दौरान इन खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और मैच रणनीति से जुड़ी विशेष तैयारी कराई गई।

गुरुग्राम: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी शिमला के लिए हुए रवाना #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी शिमला के लिए हुए रवाना #VaranasiLiveNews