चंडीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिर में चढ़ाया गया 75 लाख का सोने का छत्र

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को चंडीगढ़ सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर में साईं लाडली गुरु मां बंटी महंत (किन्नर समाज) और साईं मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से साईं बाबा को 40 तोला सोने और पांच किलो चांदी से निर्मित भव्य छत्र अर्पित किया गया। छत्र अर्पित करने से पहले मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से उसका पूजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धापूर्वक साईं बाबा को छत्र धारण कराया गया। साईं मंदिर ट्रस्ट के महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि इस छत्र की कुल लागत लगभग 75 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण का खर्च साईं मंदिर ट्रस्ट और गुरु मां बंटी महंत ने बराबर-बराबर वहन किया है। गुरु मां बंटी महंत ने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करने का सबसे श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा ने कभी धर्म, जाति या संप्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं किया और सभी धर्मों के लोगों को समान प्रेम व आशीर्वाद दिया। किन्नर समाज भी इसी भावना का पालन करता है और उसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हैं। उन्होंने समाज से जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव समाप्त करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में माथा टेकने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि सच्ची सेवा और श्रद्धा की शुरुआत घर से होती है। गुरु मां बंटी महंत ने यह भी कहा कि ट्रैफिक सिग्नलों पर किन्नर बनकर लोगों से धन मांगने वाले कई लोग वास्तविक किन्नर समाज का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे फर्जी किन्नरों की पहचान कर पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सेवा और एकता का भाव ही सबसे बड़ा धर्म है।

चंडीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिर में चढ़ाया गया 75 लाख का सोने का छत्र #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 12:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चंडीगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिर में चढ़ाया गया 75 लाख का सोने का छत्र #VaranasiLiveNews