कुरुक्षेत्र में सिग्नस अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
कुरुक्षेत्र में शनिवार दोपहर सिग्नस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और साथ लगते पेट्रोल पंप के बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे अस्पताल और पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाना शुरू किया। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को साइड करवाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती तौर पर सूखी घास और गर्मी के कारण आग फैलने की आशंका जताई जा रही है।
कुरुक्षेत्र में सिग्नस अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 15:01 IST
कुरुक्षेत्र में सिग्नस अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला #VaranasiLiveNews
