नोएडा: सेक्टर 150 में सड़क धंसने से हादसे की आशंका, करोड़ों के फ्लैट के पास बना खतरनाक गड्ढा
नोएडा के सेक्टर 150 में एक बार फिर खतरनाक मंजर सामने आया है। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद जहां एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी इलाके में सड़क तेजी से धंसती जा रही है। जिस जगह करोड़ों रुपये के फ्लैट बने हैं और शहरवासी रह रहे हैं, वहां सड़क की चौड़ाई लगातार कम हो रही है। सड़क के बीच बना पानी से भरा गड्ढा धीरे-धीरे और बड़ा होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि इसी रास्ते से लोग, कारें और भारी वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं। जरा सी चूक होने पर वाहन मुड़ते ही सीधे गड्ढे में गिर सकते हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
नोएडा: सेक्टर 150 में सड़क धंसने से हादसे की आशंका, करोड़ों के फ्लैट के पास बना खतरनाक गड्ढा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 23, 2026, 16:43 IST
नोएडा: सेक्टर 150 में सड़क धंसने से हादसे की आशंका, करोड़ों के फ्लैट के पास बना खतरनाक गड्ढा #VaranasiLiveNews
