Video: फरीदाबाद के विक्रांत, रितिका और परीक्षा ने चमकाया जिले का नाम
फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को भी जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। रविवार के बाद सोमवार को भी खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में पदक हासिल किए। इनमें विक्रांत पांचाल, रितिका गौर और परीक्षा शामिल रहीं। मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि विक्रांत ने ट्रैक पर अपनी रफ्तार से सबको पछाड़ते हुए 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बेहद कठिन माने जाने वाले हैप्टाथलान इवेंट में रजत पदक हासिल किया। बता दें कि यह रितिका का प्रतियोगिता में दूसरा पदक है। रितिका ने रविवार को लंबीकूद में भी रजत पदक ही जीता था। वहीं परीक्षा ने अपनी गति और फुर्ती की बदौलत 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
Video: फरीदाबाद के विक्रांत, रितिका और परीक्षा ने चमकाया जिले का नाम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 22:07 IST
Video: फरीदाबाद के विक्रांत, रितिका और परीक्षा ने चमकाया जिले का नाम #VaranasiLiveNews
