अंबाला में सफाई कार्य ठेके पर देने के विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी

नगर निगम में सफाई कार्य को ठेके पर देने के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। इकाई प्रधान शंकर पामा के नेतृत्व में धरने के 15वें दिन आज 31 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने इस निर्णय को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार को इस ठेकेदारी प्रथा के विरोध में पूरे हरियाणा में पुतले फूंके जाएंगे, जिसमें राज्य प्रधान नरेश शास्त्री मुख्य रूप से शामिल होंगे। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पक्का करने की बजाय ठेका प्रथा लागू करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान सेवा राम बोहत, वीर पाल कांगड़ा और महिला प्रधान अनीता देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अंबाला में सफाई कार्य ठेके पर देने के विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 11:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबाला में सफाई कार्य ठेके पर देने के विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी #VaranasiLiveNews