फरीदाबाद के सेक्टर 59 में कंपनी के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर लगाए आरोप
फरीदाबाद सेक्टर 59 में एक कंपनी के बाहर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे। इस कंपनी में लगभग 400 कर्मचारी काम करते हैं, इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं। उनका कहना है कि हरियाणा सरकार द्वारा तय किया गया वेतन हमको नहीं मिल रहा। ठेकेदार बीच में पैसे खा रहा है, इसको लेकर सुबह सारे कर्मचारी इकट्ठा हुए और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझने का प्रयास किया और कंपनी प्रबंधन के कुछ सदस्यों को बाहर बुलाकर कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने के लिए समझाया गया और कुछ कर्मचारियों को अंदर बुलाकर कंपनी मैनेजमेंट से बात करवाई।
फरीदाबाद के सेक्टर 59 में कंपनी के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर लगाए आरोप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 13:01 IST
फरीदाबाद के सेक्टर 59 में कंपनी के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन, ठेकेदार पर लगाए आरोप #VaranasiLiveNews
