भाजपा के विस्तार और संगठन मजबूती पर जोर; VIDEO
पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार एवं झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसका मुख्य आधार इसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आम जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के अटूट विश्वास के कारण ही पार्टी आज इस मुकाम पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक पूंजी हैं। मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, क्षितिज प्रताप सिंह, अनिल पांडे, जितेंद्र सोनी, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।
भाजपा के विस्तार और संगठन मजबूती पर जोर; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:07 IST
भाजपा के विस्तार और संगठन मजबूती पर जोर; VIDEO #VaranasiLiveNews
