गुरुग्राम: प्रधानमत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विस्तार में जुटा बिजली निगम
गुरुग्राम में बिजली निगम ने शहर के विभिन्न् हिस्सों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विशेष अभियान चलाया। इसके पहले विभिन्न इलाकों में समूहों के बीच इस ग्रीन उर्जा की इस योजना संबंधित जानकारियां उपलबध कराई जा रही है। बिजली निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों में लोगों को यह जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हे कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम उनके अनुकूल होगा। जिससे वे बिजली का बिल नगण्य कर सकेंगे और हरित उर्जा बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकेंगे। बिजली निगम ने इसके लिए पंफलेट बनवाए हैं और सोशल मीडिया पर भी इसका प्रसार किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए समूहों के बीच इसकी व्यवहारिक प्रयोग पर जागरुकता की जा रही है। बीपीएल परिवारों के लिए इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने में दो किलोवाट क्षमता 60,000 रुपये केंद्र और 50,000 रुपये राज्य सरकार से मिल रहे हैं। सोलर के खर्च के लिए अपनी जेब से उन्हें 10-15 हजार रुपये खर्च करने होंगे। एक बार सोलर पैनल लग जाने पर इसकी मियाद करीब 25 सालों की रहती है। ऐसे में 25 सालों से बिजली बिल से राहत मिल सकती है।
गुरुग्राम: प्रधानमत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विस्तार में जुटा बिजली निगम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:36 IST
गुरुग्राम: प्रधानमत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विस्तार में जुटा बिजली निगम #VaranasiLiveNews
