गुरुग्राम: पीएम-स्वनिधि योजना के तहत जिला स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि) योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महरौली रोड शाखा परिसर में आयोजित होगा। मेले के दौरान पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम-स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद और लीड बैंक मैनेजर बजाज समेत अन्य मौजूद रहे।
गुरुग्राम: पीएम-स्वनिधि योजना के तहत जिला स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:25 IST
गुरुग्राम: पीएम-स्वनिधि योजना के तहत जिला स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन #VaranasiLiveNews
