सरस्वती मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर विवाद, भैरव सेना संगठन ने गांधी पार्क में दिया सांकेतिक धरना
श्री बद्रीनाथ धाम क्षेत्र स्थित पौराणिक सरस्वती मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि महाराष्ट्र के पूंजीपति विश्वनाथ कराड द्वारा अपने परिजनों की मृतक मूर्तियां स्थापित कर श्रद्धालुओं से उन्हें देव स्वरूप में पूजा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले का भैरव सेना संगठन वर्ष 2022 से लगातार विरोध कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी।
सरस्वती मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर विवाद, भैरव सेना संगठन ने गांधी पार्क में दिया सांकेतिक धरना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 15:13 IST
सरस्वती मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर विवाद, भैरव सेना संगठन ने गांधी पार्क में दिया सांकेतिक धरना #VaranasiLiveNews
