मकान बंटवारे को लेकर ममेरे भाइयों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आदमपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज इलाके में मकान बंटवारे को लेकर ममेरे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने करीब 8-10 बाहरी युवकों को बुला कर मारपीट करने की कोशिश की, पीड़ित आनंद अग्रवाल ने घटना की सूचना 112 नंबर पर काल कर पुलिस को दी। जिसपर आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पाण्डेय और पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक मारपीट करने आए युवक मौके से फरार हो गए थें। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें समझा कर शांत कराया। चौकी प्रभारी प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि आनंद अग्रवाल और उनके मामा के लड़के निरंजन व विकास से ननिहाल की संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को मकान में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थित देख सभी का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। वहीं आनंद अग्रवाल के द्वारा झगड़े से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। जिसमें करीब पांच नाबालिगों के साथ अन्य युवक हाथ में ईंट लेकर विवाद करते नजर आ रहे हैं।
मकान बंटवारे को लेकर ममेरे भाइयों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:07 IST
मकान बंटवारे को लेकर ममेरे भाइयों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल #VaranasiLiveNews
