अंबाला: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची
अंबाला सिटी में दोखम्बा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर भवन गिरा। यहां आस पास सब्जी बेचने वालों की रेहड़ियां लगती हैं। भवन के गिरने में दो लोग चपेट में आ गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाते ही सबसे पहले बचाव को अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने लोगों की मदद से मलबे को हटाने का अभियान शुरू किया। बताया जाता है कि भवन अमरनाथ नाम के व्यक्ति का था।
अंबाला: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 22:20 IST
अंबाला: पुरानी सब्जी मंडी में जर्जर इमारत गिरी, मलबे में दबे दो लोग, SDRF की टीम मौके पर पहुंची #VaranasiLiveNews
