धर्मकोट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
धर्मकोट के अंतर्गत गांव कैलां में 10 फरवरी की रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर, दो खोखे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक भरपूर सिंह को घर की रसोई में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी और मृतक के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई। मामले की जांच कर रहे डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद 13 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पंजाब पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
धर्मकोट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:42 IST
धर्मकोट पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद #VaranasiLiveNews
