देवप्रयाग: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाए गंगा घाट, भव्य गंगा आरती और दीपदान का हुआ आयोजन

नगरपालिका प्रशासन एवं संस्कृत संस्थान के छात्रों द्वारा भागीरथी-अलकनंदा के पावन संगम पर भव्य गंगा आरती और दीप उत्सव का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों दीयों की रोशनी से तीर्थनगरी के घाट जगमगा उठे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (SDM) पंकज भट्ट, अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी और नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संस्कृत संस्थान के बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कराया गया, जिसके बाद देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ दीपदान किया गया।

देवप्रयाग: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाए गंगा घाट, भव्य गंगा आरती और दीपदान का हुआ आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 17, 2026, 20:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


देवप्रयाग: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाए गंगा घाट, भव्य गंगा आरती और दीपदान का हुआ आयोजन #VaranasiLiveNews