Amritsar: मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर जिले में बनेंगे कोर ग्रुप- पद्मश्री शंटी

पंजाब राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए राज्य के हर जिले में कोर ग्रुप गठित किए जाएंगे। इन ग्रुपों का उद्देश्य पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना है। शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आयोग मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शंटी ने बताया कि प्रत्येक जिले में 15 सदस्यों वाले कोर ग्रुप बनाए जाएंगे, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। मानवाधिकार उल्लंघन की लिखित शिकायत पर दो दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9855475547 भी जारी किया गया है। उन्होंने एनजीओ से मानवाधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Amritsar: मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर जिले में बनेंगे कोर ग्रुप- पद्मश्री शंटी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Amritsar: मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर जिले में बनेंगे कोर ग्रुप- पद्मश्री शंटी #VaranasiLiveNews